ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

किशोरी को बहाने से ले गई सहेली, दोस्त ने किया दुष्कर्म

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। थाटीपुर इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की सहेली उसे बहाने से ले गई। इसके बाद उसके दोस्त ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में थाटीपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक और किशोरी की सहेली पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

थाटीपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि थाटीपुर इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को उसकी सहेली बीते रोज अपने साथ दर्पण कालोनी में एक मकान में ले गई। यहां जब किशोरी पहुंची तो सोनू शर्मा नाम का युवक पहले से मौजूद था। किशोरी को नाश्ता दिया, यह उसने खाया। इसके बाद किशोरी के साथ सोनू ने दुष्कर्म किया। किशोरी रोई, गिड़गिड़ाई लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। रात में उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे किशोरी वहां से निकली, इसके बाद अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाटीपुर थाने पहुंचे। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म औ पाक्सो एक्ट की धारा में एफआइआर दर्ज कर ली है। किशोरी को दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

- Install Android App -

घाटीगांव में 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म: घाटीगांव इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती से आरिफ खान नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। युवक युवती के घर में घुस गया और दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवती का रिश्तेदार ही लगता है। इस मामले में घाटीगांव पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

तीन साल से 16 वर्षीय किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था युवकः गाेला का मंदिर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक ब्लैकमेल कर रहा था। वह किशोरी की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था। इस मामले में गोला का मंदिर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी को अंकित तिवारी नाम का युवक करीब तीन साल से परेशान कर रहा था। उसे फोन पर काल करता था, जब किशोरी ने नंबर ब्लाक किया तो उसके फोटो इंटरनेट मीडिया से निकाले। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उधर बहोड़ापुर इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी सोहेल खान ने छेड़छाड़ की, किशोरी की मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस बहोड़ापुर पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।