ब्रेकिंग
हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ... हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ...

किसानों के आंदोलन का मध्यप्रदेश में भी असर, यह है ताजा अपडेट

मकड़ाई समाचार भोपाल। देश में कृषि के तीन कानूनों के खिलाफ सोमवार को किसानों ने भारत बंद रखा है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। कई जिलों में किसान आंदोलन के लिए एकत्र हो रहे हैं, वहीं दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। कई ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

देश में कृषि के तीन कानूनों के खिलाफ सोमवार को भारत बंद रखा गया है। दिल्ली में किसानों ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्काजाम रखा है। इस दौरान कई दिल्ली और आसपास के राज्यों में असर देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश के भी कई किसान इसके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

भोपाल में भी प्रदर्शन

- Install Android App -

इधर, खबर है कि भोपाल के करोंद मंडी क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी कर देश के सभी नागरिकों किसानों के देश व्यापी बंद का समर्थन करने की अपील की है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मैं देश के सभी नागरिकों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि जो अन्न पैदा करके देता है, जो आपको भोजन देता है, उस अन्नदाता के साथ खड़े रहिए। किसानों की ओर से उनकी मांगों को लेकर किए जा रहे देशव्यापी बंद का समर्थन कीजिए।

भारी पुलिस बल तैनात

किसान आंदोलन को देखते हुए करोंद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर कलेक्टर अविनाश लवानिया भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।