मकड़ाई समाचार हरदा। आज किसान कांग्रेस के द्वारा निकली जा रही जन जागरण पद यात्रा ग्राम उड़ा से शुरू की गई। ग्राम उड़ा में चौपाल चर्चा में ग्रामीणों से संवाद हुआ। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मूंग खरीदी अभी तक नही हुई है और जिन किसानों का मूंग बिका है जो 2 एकड़ वाले किसान है। उनका 25 दिन बाद भी भुकतान नही हुआ है। किसानों का कहना है अगर 2 एकड़ वालो किसानों का भुकतान अभी तक नही हुआ तो बड़े खाता धारकों का क्या होगा। 15 दिन से सरकार ने पोर्टल बंद कर रखा है कई किसानों ने कहा एक वर्ष बाद भी फसल बीमा नहीं मिला। किसानों के खसरा खतौनी पर 12 नम्बर कलम पर बिजली विभाग द्वारा बिजली का बकाया राशि चाहे दो या पांच हजार हो इससे किसानों की सिविल खराब हो रही है। किसानों को बैंकों द्वारा परेशान किया जा रहा है ऐसे अनेक मुद्दे है जो सामने आ रहे है। यात्रा उड़ा, खिड़कीवाला और चारखेड़ा गांवो में पहुंची। यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त टाले, पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, बरिष्ट कांग्रेस नेता अशोक पटेल, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद व्यास, मंडलम अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, कमल बाष्ट, महेश राठौर, चुन्नीलाल मामा, संजय पांडे, संजय अग्रवाल, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष योगानंद राजपूत, मस्तान सिंह, भूपेष बाबल, राकेश बेनीवाल, मुजाहिद अली, शाहरुख बाबा सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन जागृति अपने अधिकारों के प्रति अपनी आवाज बुलंद करना है।
ब्रेकिंग