jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Cyber Crime : किसान ने फांसी लगाने से पहले कहा -मैं मर रहा हूं.. इन लोगों पर केस चलाओ इन्हें गिरफ्तार करो, लोन एप के जालसाजो ने किया था परेशान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। आज किसान को उसकी जरुरत के मुताबिक आय नही हो रही है इसी उधेड़बून में मोबाईल पर रात दिन लोन एप के मेसेज आते हैं आर्थिक समस्याओ से परेशान होकर लोन एप को सहारा समझ कर उससे रुपया लेने की कोशिश करता है और सायबर अपराधियों के मकड़जाल में फंस जाता है। ऐसा ही एक मामला मप की राजधानी भोपाल के बैरसिया में आया है।

मरने से पहले मोबाइल पर वीडियो भी बनाया

- Install Android App -

बैरसिया थाना इलाके में डेढ़ माह पहले लोन एप के माध्यम से ठगी का शिकार बने किसान ने खुद को फंदे से लटकाते हुए खुदकुशी ली थी। किसान ने मरने से पहले मोबाइल पर वीडियो भी बनाया था। उसके मोबाइल फोन की जांच और उसमें मिले वीडियो के आधार पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम बरखेड़ा बरामद निवासी 24 वर्षीय देव नारायण विश्वकर्मा खेती के काम में अपने पिता का हाथ बंटाता था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी आठ माह की बच्ची है। देवनारायण ने 31 जुलाई को अपने घर में फांसी लगा थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। उसके मोबाइल फोन की जांच में पता चला था कि मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। उसमें देव नारायण कह रहा है कि धनी एप वालों को मैंने जो रकम दी है, उसके तमाम प्रमाण मेरे वाट्सएप में हैं। मैं मर रहा हूं… इन लोगों पर केस चलाओ। इन्हें गिरफ्तार करो।

जांच के दौरान पता चला कि तीन लाख रुपये का लोन लेने की कोशिश में वह साइबर ठगों के चंगुल में फंस गया था। उन लोगों ने लोन देने का झांसा देकर देवनारायण से 1,93,000 रुपये आनलाइन जमा करा लिए थे। उसके बाद फोन बंद कर लिए थे।