jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे पर रेप का आरोप लगा है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि बीजेपी नेता के बेटे ने पहले तो युवती के साथ दुष्कर्म किया फिर दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो से युवती को ब्लैकमेल भी करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो पर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

माता-पिता से मिलवाने के बहाने घर बुलाकर किया रेप

22 साल की युवती ने बीजेपी नेता शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख पर रेप का केस दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर फरहान शेख ने मोहित बनकर दोस्ती हुई थी। इसके बाद एक दिन उसने माता-पिता से मिलने के बहाने अपने घर बुलाया। घर जाने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

- Install Android App -

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 15 नवंबर को दुष्कर्म का वीडियो बनाया था। इसके बाद आरोपी फरहान शेख ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने कहा कि धर्म परिवर्तन करो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे फरहान शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।