jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध मेे सोमवार को भारत बंद किया जायेगा

मकड़ाई समाचार हरदा। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि सोमवार को संयुक्त मोर्चा दिल्ली के आहवान पर भारत बंद के साथ हरदा जिला बंद का समर्थन राष्ट्रीय मजदूर महासंघ करता है। सोमवार 27 सितंबर को जिले के व्यापारी बंधु से अपने प्रतिष्ठान सुबह 8 से 3 बजे तक बंद रखकर किसानो का समर्थन का निवेदन किया हैं। इसी को लेकर संगठन द्वारा जिला कार्यालय में एक ज्ञापन भी दिया गया। जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में पारित किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध में भारत बंद से अवगत कराते कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा महासंघ के द्वारा विगत 9 माह से सतत किसान हित में विरोध किया जा रहा हैं। सोमवार को भारत बंद के तहत हरदा जिला भी बंद किया जायेगा।किसानो के हित प्रशासन से सहयोग मांगा हैं। बंद के दौरान आपातकालीन सभी सेवाएं नियमित रहेगी।