jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

कृषि मंत्री, वित्त मंत्री व शिक्षा मंत्री ने किया छात्रावास का निरीक्षण

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री कमल पटेल व स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने गुरूवार को हरदा शहर के बालक उत्कृष्ट छात्रावास तथा सिनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास का निरीक्षण किया और वहाँ के बच्चों से चर्चा कर वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने छात्रावास के बाहर का अतिक्रमण हटा कर पेबर ब्लॉक लगवाकर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराने तथा छात्रावास परिसर में कंडम वाहन व अन्य अनुपयोगी सामग्री हटवा कर उसे नीलाम करवाने के निर्देश जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग सी.पी. सोनी को दिये। उन्होने छात्रावास की रसोई व्यवस्था भी देखी और रसोई घर में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। छात्रावास के विद्यार्थियों से उन्होने छात्रवृत्ति वितरण, गणवेश वितरण व नाश्ता व खाने की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल व जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मंत्रीगण ने छात्रावास के भण्डार कक्ष में जाकर उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता देखी।