jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

harda : कृषि मंत्री, वित्त मंत्री व शिक्षा मंत्री ने लाड़ली लक्ष्मियों को दिये प्रमाण-पत्र

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री कमल पटेल व स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने गुरूवार को हरदा शहर के वृन्दावन नगर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा कर वितरित किये जाने वाले पोषण आहार एवं आंगनवाड़ी में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। उन्होने इस दौरान दो बालिकाओं कु. वंशिका व कु. शिवानी को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस दौरान कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

- Install Android App -

स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी में बच्चों को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण के साथ-साथ पूर्व प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था भी सरकार ने की है। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान बताया कि जिले की लगभग 700 आंगनवाड़ी केन्द्रों में एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान के तहत जनभागीदारी से सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये विशेष अभियान गत दिवस आयोजित किया गया था। उन्होने बताया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में सौर ऊर्जा से प्रकाश व्यवस्था व सीलिंग फेन संचालन की व्यवस्था की गई है। समाजसेवी संगठनों के सहयोग से 75 आंगनवाड़ी केन्द्रों में शुद्ध पानी के लिये वाटर फिल्टर की व्यवस्था भी की गई है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने एक-एक आंगनवाड़ी केन्द्र गोद ले रखा है तथा वे अपने-अपने आंगनवाड़ी केन्द्र में सुविधा वृद्धि के लिये योगदान देते रहते है और अपने आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग भी लगातार करते है।