ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

केदारनाथ की महिलाओं ने विधायक से लगाई अवैध शराब बिक्री रोकने की गुहार

सुनील पटल्या बेड़िया। अवैध शराब से त्रस्त बागदा बुजुर्ग पंचायत के ग्राम केदारनाथ की महिलाओं ने सोमवार को विधायक सचिन बिरला के समक्ष अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की गुहार लगाई। ग्राम की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्रित होकर  श्री बिरला के गृह ग्राम  पहुंचीं और अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की पुरजोर मांग की। महिलाओं ने अवैध शराब से हो रही कठिनाइयों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जगदीश और सदरिया नामक व्यक्ति ग्राम में 24 घंटे निर्भय होकर धड़ल्ले से अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। ग्राम के पुरुषों और बच्चों को शराब पीने का आदी बनाया जा रहा है। पुरुष शराब में अपनी पूरी कमाई बर्बाद कर देते हैं और नशे में धुत्त होकर घरों में मारपीट करते हैं। नशे के आदी पुरुष घरों का अनाज तक बेच कर भी शराब पी जाते हैं। इस कारण अनेक परिवारों में घर फूटने की नौबत आ गई है। महिलाएं और बच्चे बड़ी कठिनाइयों का सामना कर हैं।  ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम केदारनाथ में भगवान भोलेनाथ का मंदिर और आश्रम है। यहां बड़ी संख्या में बाहर से दर्शनार्थी आते हैं। अवैध शराब के कारण ग्राम का पवित्र वातावरण भी दूषित हो रहा है। विधायक बिरला ने आबकारी व पुलिस विभाग को अवैध शराब के विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए और पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का  शीघ्र ही निदान किया जाएगा।