jhankar
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान हरदा जिले में डीएपी खाद की नई खेप पहुंची, सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं को किया गया वितरण

केरल में बारिश और भूस्खलन में 21 लोगों की मौत, अगले 24 घंटे में और बारिश होने की चेतावनी

Kerala Weather Update : केरल में भारी बारिश और उसके बाद हुए भूस्खलन की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह राज्य के कोट्टायम में 13 और इडुक्की जिले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पांच बच्चों समेत कुल 13 लोगों के लापता होने की भी खबर है। वहीं, परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सात जिलों – तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच त्रावणकोर देवासम बोर्ड ने भगवान अयप्पा के भक्तों से अनुरोध किया कि वे 17 और 18 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में जाने से परहेज करें, क्योंकि राज्य के पठानमथिट्टा जिले में भारी बारिश और पंबा नदी में जलस्तर के खतरनाक स्तर पर पहुंचने की वजह से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। वहीं कई जिलों में आज भी बारिश और तेज हवा का असर देखा जा रहा है।

- Install Android App -

केरल के छह जिलों में जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर, दक्षिणी नौसेना कमान को राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए बुलाया गया है। सेना, नौसेना और वायु सेना ने नागरिक प्रशासन को स्थिति से निपटने में मदद करने का भरोसा दिलाया है। एमआई-17 और सारंग हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं और दक्षिणी वायु कमान के तहत सभी बेस हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

उधर केरल में बारिश से बिगड़ते हालात के मद्देनजर पीएम मोदी ने भी केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से फोन पर बात की और सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया।