jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

BREAKING : स्टेयरिंग फेल होने से यात्रियों से भरी बस पुलिया पर लटकी, कोई जनहानि नहीं !

मकड़ाई समाचार रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मलेनी नदी पर स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण 25 यात्रियों से भरी एक यात्री बस पुलिया पर लटक गई, जिसमें करीब 2 से 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, वहीं किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है।

- Install Android App -

पिपलोदा थाने के एसआई रविंद्र कुमार मालवीय मिली जानकारी के अनुसार सीआर के ताज कम्पनी की बस क्रमांक MP43 E 0302 सैलाना से जावरा जा रही थी, तभी दोपहर 2:30 पर हतनारा मलेनी नदी पर स्टेयरिंग फेल होने से बस पुलिया पर लटक गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बस में सवार करीब 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसमें से 3 से 4 यात्रियों को मामूली चोटे आई है।

आपको बता दें कि गनीमत यह रही बस पुलिया पर लटकने से बस पलटी नहीं खाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रथम दृष्टया जाँच में हादसा बस की स्टेयरिंग फैल होने से होना बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस जाँच कर रही है।