मकडा़ई एक्सप्रेस 24 सोडलपुर : ग्राम स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव महाराज का जन्मोत्सव भादो दूज पर आज रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति ने इसकी तैयारियां 4 दिन पहले से शुरू कर दी थीं।
मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है, साथ ही आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई है।
आज के कार्यक्रम का शेड्यूल –
– सुबह 7 बजे – बाबा रामदेव महाराज का अभिषेक
– सुबह 8 बजे – नगर में भव्य कलश एवं स्वागत शोभायात्रा, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी
– सुबह 11 बजे – महाआरती
– सुबह 11:30 बजे – श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन
– रात 8:30 बजे – मंदिर परिसर में विशाल जम्मा जागरण और भजन संध्या
भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक नरेश प्रजापत अपनी प्रस्तुति देंगे। हृदय की प्रसिद्ध भजन गायिका ललन बिश्नोई भी भजन गाएंगी। भजन संध्या देर रात तक चलेगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर दर्शन-पूजन और धर्म लाभ लेने की अपील की है।

