jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन

हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हरदा नगर द्वारा गणेश उत्सव के दौरान जिले की शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में परीक्षा/पेपर आयोजित न कराने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से ABVP ने कहा कि गणेश उत्सव विद्यार्थियों और समाज के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है। उत्सव के दौरान विद्यार्थी पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य व्यवस्थाओं में अपने परिवार और समाज के साथ सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

परिषद ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान कुछ विद्यालयों में त्रैमासिक अथवा आंतरिक परीक्षाएं आयोजित किए जाने से विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव रहता है। इससे वे पढ़ाई के साथ-साथ पर्व की गतिविधियों में भी उचित रूप से भाग नहीं ले पाते।

- Install Android App -

ABVP ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि गणेश उत्सव की अवधि में जिले की किसी भी स्कूली संस्था में परीक्षा/पेपर आयोजित न किए जाएं तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन नगर सहमंत्री विशाल शर्मा द्वारा सौंपा गया। परिषद ने छात्रहित एवं सांस्कृतिक आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रांत कार्यकारी सदस्य आशीष राजपूत एवं मोहित जोशी अभिषेक राजपूत एवं अन्य शामिल रहे।