मकड़ाई समाचार हरदा | देश में गरीब परिवारो के जीवन निर्वहन में मदद के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जो केंद्र और राज्य सरकारें संचालित कर रही हैं। इसमें आर्थिक मदद के अलावा और भी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इनमे से केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है, जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आती है. इस योजना के तहत पात्र लोगों के लिए एक आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है।ं जिसके बाद कार्डधारक किसी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
क्या आप कार्ड के लिए पात्र है –
हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि क्या आपका कार्ड बन सकता है ….?
निम्न क्रम से हमें जानकारी मिल जायेगी।
चरण 1
अगर आप आपका आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो , इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2
अब आगे बढ़ते हुए आपको यहां मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां पर आपको अपना एक्टिव मोबाइल नंबर डालना है।
चरण 3
इसके बाद आपको नीचे दिखाई देगा, फिर आपको कैप्चा कोड भरने के लिए एक जगह दिखाई देगी, जिसे यहां दर्ज करना है। फिर श्गेट ओटीपीश् विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 4
अब आपके द्वारा यहां दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानि ओटीपी भेजा जाएगा। यहां ओटीपी दर्ज करें। अब अपने प्रांत और फिर अपने जिले का चयन करें।
चरण 5
इसके बाद आपको अपना नाम, पिता का नाम भरने के बाद यहां पूछी गई सभी जानकारी भरनी है। ऐसा करने के बाद आपको योग्यता के बारे में पता चल जाएगा।