” कोई गरीब बिना जमीन के लिए नहीं रहेगा” .मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल परेड मैदान में किया.ध्वजारोहण
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल |मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस बार परेड में 18 टुकड़ियां शामिल हो रही है, हर्ष फायर किया गया। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हुुुई । इसके पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी, जिससे वंचितों को आवास उपलब्ध कराएं जाएंगे।
कोई गरीब बिना जमीन के लिए नहीं रहेगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया. उन्होंने जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं अपना संकल्प दोहराता हूं. कोई गरीब बिना जमीन के लिए नहीं रहेगा. हम मुख्यमंत्री जन आवास योजना लेकर आएंगे. पहले गड्ढे वाली सड़कें थीं, आज हमने 5 लाख किमी से ज्यादा सड़कें बनाने का काम किया है. आजादी की लड़ाई के दौरान एक भूल हुई. कश्मीर की लड़ाई के लिए सेना लड़ रही थी. एक हिस्सा पाकिस्तान के पास चला गया और हमारे हिस्से पर अनुच्छेद 370 लगा दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अनुच्छेद को हटाया. एक देश में 2 विधान, 2 प्रधान नहीं चलेंगे. उस संकल्प को हमारे पीएम मोदी ने पूरा किया. आज भारत एक नई ताकत के साथ खड़ा हुआ है.
सीएम चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किए हैं उनसे हमारा प्रदेश मॉडल राज्य बन गया है. सीएम ने कहा कि गरीब कन्याओं का मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सारा खर्चा सरकार उठाएगी. स्थानीय निकाय के चुनाव में बहनों को 50% आरक्षण दिया जाएगा. पुलिस में बेटियों को तीस फीसदी आरक्षण देंगे. बहनों को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे. उससे पहले उन्होंने भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता को पुष्प अर्पित किए. उन्होंने शौर्य स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य, अदम्य साहस व बलिदान का स्मरण किया.

