jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

कोरोना : देश में अब तक 4 हजार 405 मामले: प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक की

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना संकट को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक की। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक के दौरान एक-दूसरे से दूर बैठे नजर आए। उधर, सोमवार को देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार 405 हो गई है। सबसे ज्यादा 33 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। देश में अब तक कोरोना से 132 मौतें हुई हैं, इनमें सबसे ज्यादा 46 महाराष्ट्र में ही हुई हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे तक संक्रमितों की संख्या 4 हजार 67 है। इनमें से 291 ठीक हो चुके हैं, जबकि 109 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को 8 अप्रैल तक विदेश से 7 लाख रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट मिल जाएंगी। इनसे उन क्षेत्रों में कोरोना जांच में मदद मिलेगी, जहां संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उम्मीद है कि पहले फेज में 5 लाख किट आएंगी। इस किट के जरिए खून की एक बूंद से 5 से 10 मिनट के अंदर कोराना टेस्ट किया जा सकता है।

एम्स के डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
एम्स के डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें पीपीई, मास्क और अन्य संसाधनों की कमी का जिक्र किया गया है। उनका कहना है कि कई डॉक्टर, नर्स और फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स सोशल मीडिया पर अपनी समस्याएं रख रहे हैं। इनका निराकरण करने की बजाय अफसर उन्हें परेशान कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार का यह दायित्व बनता है कि वह कोरोना से लड़ रहे इन सैनिकों को सुनें। उनके विचारों का सम्मान करें। आप खुद एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। ऐसे में आप इस परिस्थिति हो समझ सकते हैं।

- Install Android App -

अहम अपडेट्स…

  • यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज के चांसलर को पत्र लिखकर हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि छात्रों के दिमागी स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर और उनकी मानसिक चिंताओं का समाधान किया जाए।
  • अमेरिका में बाघ में कोराना संक्रमण मिलने के बाद भारत में सभी चिड़ियाघरों को हाईअलर्ट किया गया है। साथ ही सलाह दी गई है कि सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे और सातों दिन जानवरों के व्यवहार पर नजर रखी जाए।
  • मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग ने कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 52 करोड़ रुपए की मदद देने की घोषणा की है।