मकड़ाई समाचार हरदा /कार्यालय अधीक्षक कृषि उपज मंडी हरदा श्री राजेंद्र पारे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण से संक्रमित होकर दिवंगत शासकीय विभागों के कर्मचारी एवं आम जनों को श्रद्धाजलि देने नव दुनिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित सर्वधर्म सभा प्रार्थना सभा में आज 14 जून 2021 को मंडी परिसर में 02 मिनट का मौन रखा गया। जिसमें प्रभारी मंडी सचिव श्री बाचूसिंह पंवार, अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार पारे, समस्त कर्मचारी, ग्रेन मर्चेन्ट एसोसियेशन अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल व श्री सुनील अजमेरा, सभी अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी, हम्माल तुलावटी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
