jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कोरोना से बचाव का टीका लगवाओ और मोबाइल पाओ

मकड़ाई समाचार भोपाल। कोरोना टीकाकरण के लिए जन-जागरूकता अभियान जहां पर सफल नहीं हुआ, वहां अब प्रशासन लकी ड्रा का सहारा लेगा। लोगों को मोबाइल फोन का लुभावना ऑफर दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाने के लिए आएं। भोपाल जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। जिन इलाकों में कम टीकाकरण हुआ है, वहां इस योजना को आजमाया जाएगा।
दरअसल, भोपाल जिले के ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन को लेकर फैली कुछ भ्रांतियों की वजह से बहुत कम लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। जिले की बैरसिया तहसील के ग्रामीण इलाकों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 72 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन अब तक सिर्फ 53 फीसद का ही टीकाकरण हो पाया है। इसी तरह 18 से 44 वर्ष के एक लाख तीस हजार लोगों को वैक्सीन लगनी थी, पर महज 17 फीसद ने ही अब तक टीका लगवाया है। यही नहीं, ऐसे बहुत से गांव हैं, जहां इक्का-दुक्का घरों के लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। लिहाजा, प्रशासन को लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए नई-नई तरकीबें खोजनी पड़ रही हैं।

 

अब लोगों को प्रेरित करने के लिए उपहार स्वरूप मोबाइल फोन दिए जाने की विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। भोपाल जिला प्रशासन की मोबाइल निर्माता कंपनी लावा से बातचीत सफल रही है। योजना में कंपनी द्वारा मोबाइल उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के मुताबिक ग्रामीण इलाकों के टीकाकरण केंद्र में आने और टीका लगवाने वालों के नाम की पर्चियों में से लकी ड्रा निकाला जाएगा। एक टीकाकरण केंद्र पर अधिकतम 10 लोगों को मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल का खर्च उठाने के लिए व्यवसायियों और कारोबारियों से सहयोग लिया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों से भी बातचीत जारी है।

- Install Android App -

ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने की प्रशासन द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है। टीकाकरण कराने वाले लोगों को मोबाइल फोन उपहारस्वरूप देने की योजना भी बनाई जा रही है।
-विकास मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, भोपाल
बैरसिया में पंचायत को विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा
उधर, बैरसिया से भाजपा विधायक विष्णु खत्री ने 100 फीसद टीकाकरण करवाने वाली ग्राम पंचायत को विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। दूसरे व तीससे स्थान पर रहने वाली ग्राम पंचायत को क्रमश: सात और पांच लाख रुपये देने का वादा किया है।