कोहरे ने छीनी जिंदगी, लाश को रौंदती रहीं गाड़ियां, सड़क पर चिपकी हड्डियां, पढ़िए दिल दहलाने वाली घटना
Agra Road Accident : ठंड के दिनों में घना कोहरा मौत का कारण बनता है। हर साल कोहरे के कारण हादसों की खबर सामने आती है। अब एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से आया है। जहां कोहरे के कारण युवक की रोड एक्सीडेंट में जान चली गई। इसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना करना मुश्किल है। रास्ते में गाड़ियां शव को कुचलती रहीं।
कोहरा के कारण नहीं दिखा शव
दरअसल आगरा हाईवे पर घना कोहरा था। सड़क पर शव किसी को नहीं दिखा। इस कारण वाहन शव को रौंदते रहे। लाश पूरी तरह से खराब हो गया था। कई हिस्सों में बंट गया और दूर-दूर तक बिखरा पड़ा था। सड़क खून से लाल हो गई थी।
हड्डियां सड़क पर चिपक गई
सोमवार सुबह जब कोहरा छटा तो लोगों की नजर पड़ी। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि शव को इतनी बार कुचला गया कि हड्डियां सड़क पर चिपक गई। यह हादसा आगरा के सिकंदरा में कीठम के पास हुआ।
भिंड का रहने वाला है मृतक
मौके से मिली शर्ट से युवक की पहचान हो सकी। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले गौरव के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। फिलहाल हादसे का कारण सामने नहीं आया है।