ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

क्या शादी के बाद घर-जमाई बन जाएंगे रणवीर सिंह? पढ़ें पूरी खबर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण की शादी को कुछ ही दिन बाकि है। अब दोनों की शादी से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। हर दिन इस जोड़े को लेकर कोई न कोई खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दीपिका नहीं बल्कि रणवीर अपना घर छोड़कर जाएंगे। डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो रणवीर – दीपिका से जुड़े एक बेहद करीबी सूत्र ने बताया है कि शादी के बाद रणवीर अपना घर छोड़कर दीपिका के घर पर रहने लग जाएंगे। सूत्र के मुताबित, रणवीर और दीपिका लंबे समय से अपना ड्रीम होम तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक अपनी पसंद का कोई घर नहीं मिल पाया है। साथ ही दोनों जल्द-बाजी में कोई फैसला भी नहीं लेना चाहते। इसलिए दोनों ने मिलकर ये फैसला लिया है कि रणवीर शादी के बाद दीपिका के साथ शिफ्ट हो जाएंगे। इसके पीछे की वजह ये है कि रणवीर अभी अपने परिवार के साथ रहते हैं और दीपिका अकेली रहती हैं। साथ ही रणवीर नहीं चाहते कि दीपिका अपना घर छोड़ें क्योंकि उन्होंने अपने दम पर इतने सालों में ये घर बनाया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण प्रभादेवी में रही है और रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद रणवीर भी कुछ वक्त के लिए वहीं शिफ्ट होंगे।