jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

खंडवा में सुसाइड नोट लिखकर आरक्षक ने फांसी लगाई

मकड़ाई समाचार खंडवा। पुलिस लाइन में आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक के पेंट में एक सुसाइड नोट मिला है। जिस पर उसने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने मामला जांच में लिया आरक्षक धनेश्वर सोनवने पुलिस लाइन में पदस्थ था। इससे पहले उसने खालवा थाने में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद से वह पुलिस लाइन में ही रह रहा था। यहां शनिवार को सुबह उसका शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। फांसी लगने से उसकी मौत हो चुकी थी घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली थाने से एसआई जितेंद्र सिंह चौहान पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होने आरक्षक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसआई सोनवने ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगा रहा है। पारिवारिक कारण से आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। मार्ग जांच कर मामले को जांच में लिया है।