jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

खंडवा में 150 लोगों को ठगने वाले जिस जुनैद ने पुल से कूदकर की थी खुदकुशी वो जिंदा मिला

मकड़ाई समाचार खंडवा। रुपये दुगने करने के नाम पर लोगों से पांच करोड़ रुपये ठगने वाला जुनैद जिंदा है। मोरटक्का के पुल पर एक युवक का  पुल से नदी में कूदने का वीडिया वायरल कर गुमराह करने वाले जुनैद के जिंदा होने के सबूत मिले हैं। वह मेट्रो सिटी का सफर करने के साथ ही अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रह रहा है। हाल ही में रायपुर के एक होटल में उसने पार्टी की। उसकी इस पार्टी का फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने एसपी से अपने रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाते हुए उसे पकड़ने की मांग की है।

- Install Android App -

शहर के घासपुरा क्षेत्र के निवासी शेख जुनैद ने करीब दस माह पहले 27 जनवरी को मोरटक्का स्थित पुल से एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में उसने कहा था कि कर्ज से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। रो-रोकर वह कह रहा था कि उसे समय देते तो वह सभी कर्ज चुका देता। सभी लोगों के रुपये दे देता। लेकिन मेरे घर पर आकर मुझे परेशान कर दिया। इस दौरान जुनैद का साला भी उसके साथ था। उसी ने पुलिस और परिवार के उसके आत्महत्या के बात बताई थी। लेकिन अब उसके मौत के नाटक पर से पर्दा उठ गया है। उसके जिंदा होने के सबूत लेकर पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई है।

मोरटक्का चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार सयदे का कहना है कि अभी तक की पड़ताल में यह जरूर पता चला है कि जुनैद जिंदा है। जुनैद के इंदौर, रायपुर और मुंबई तक होने की सूचना मिली थी। उसकी बार-बार लोकेशन बदलने से पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाई। विदित हो कि जुनैद लोगों से कहता था कि उसकी वन विभाग में अच्छी पकड़ है। जो भी ठेके निकलते हैं पहले उसे दिए जाते हैं। इस तरह से लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उसने ठेके लेने के नाम करीब 150 लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी की। लोगों से कहा कि वे जो भी रुपये देंगे उसे वह दोगुना कर देगा।