jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

चुनाव में पिलाई चाय, जीतने के चार साल बाद भी विधायक ने नहीं चुकाए रुपये

मकड़ाई समाचार सीहोर। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही इछवार विधानसभा में एक वीडियो वायरल हुआ है। जो माननीय विधायक जी पिछले चुनाव में कार्यकर्ताओं को पिलाई गई चाय के बकाया भुगतान की मांग का है। लेकिन वीडियो आने वाले से आने वाला चुनाव प्रभावित हो सकता है।

यह वीडियो इछावर क्षेत्र के विधायक व पूर्व राजस्‍व मंत्री करण सिंह वर्मा का है, जो बरखेड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक चाय वाला विधायक जी की गाड़ी को रास्‍ते में रोक पिछले चुनाव में उधारी में पी गई चाय के रुपये मांग रहा है। वीडियो में चल रहे संवाद से यही लगता है कि विधानसभा चुनाव के दौरान चाय पर हुए खर्च का विधायक करण सिंह वर्मा ने चायवाले को अब तक भुगतान नहीं किया है। हालांकि इस बात को स्वयं विधायक वर्मा स्वीकार कर रहे हैं।

- Install Android App -

इस वीडियो में चाय वाला पैसे मांग रहा है और उसके साथ ही खड़ा एक युवक इस पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए कह रहा है कि ये विधायक साहब हैं, चार साल हो गए हैं। इस गरीब के चाय के पैसे नहीं दे रहे हैं। ये चुनाव के बाद आए हैं। इस पर विधायक करण सिंह वर्मा कहते हैं कि कौन नहीं दे रहा पैसे। तब युवक तपाक से जवाब देता है कि आप नहीं दे रहे पैसे। इस पर विधायक करण सिंह वर्मा ने कहा कि मैंने तो दे दिए थे पैसे। कितने पैसे हैं। इस पर युवक 30 हजार रुपये बकाया बताता है। साथ ही कहता है कि आपने कहा था चाय बना, जो दिक्कत आएगी मैं हूं। इस पर विधायक करण सिंह वर्मा ने युवक ने कहा कि घर आ जाना, दे दूंगा। विधायक करण सिंह वर्मा की यह बात सुनकर युवक बोला मैं आपके पास तीन से चार बार आ गया हूं पर अब तक पैसे नहीं मिले हैं। विधायक वर्मा बोला आ जाना, जिस पर युवक ने कहा कि सर सोमवार को ही आता हूं।