ब्रेकिंग
एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प... अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि... छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी

खरगोन में आज महिलाओं के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक कर्फ्यू में दी गई छूट

मकड़ाई समाचार खरगोन। खरगोन कलेक्टर ने गुरुवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक महिलाओं को कर्फ्यू में छूट दी गई है। इस दौरान दूध, सब्जी, किराना, उचित मूल्य की दुकान और दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। गैस एजेंसियां इस दौरान गैस की टंकी का वितरण कर सकेंगी। उचित मूल्य की दुकान से केरोसीन का वितरण नहीं होगा। यह छूट सिर्फ महिलाओं के लिए है और इस अवधि के बाद किसी के भी घर से बाहर मिलने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवधि में केवल मेडिकल आवश्यक्ता के लिए ही वाहन का उपयोग करने को कहा गया है। नागरिक अपने नजदीकी किराना दुकान से ही समान खरीदें।

पीड़ित परिवारों से बोलीं कलेक्टर – दहशत में न छोड़ें घर, प्रशासन देगा सुरक्षा

यह शहर आपका है। शांति-व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आप सुरक्षित हैं। बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मकानों की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाए जाएंगे और हर मोहल्ले से दो-दो लोगों की सूची बनाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यह बातें बुधवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कहीं। वह उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में लोगों द्वारा मकान बेचे जाने की सूचना लिखे जाने के बाद पीड़ित परिवारों से चर्चा कर रही थीं।

उल्लेखनीय है कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान संजय नगर क्षेत्र में पथराव और आगजनी हुई थी। इसके बाद रहवासियों ने अपने मकान बेचने संबधी सूचना दीवारों पर लिख दी। नईदुनिया में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और लोगों को समझाइश दी गई। उधर बुधवार शाम तक छह और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व 95 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके थे। जिनमें से 89 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

- Install Android App -

कर्फ्यू में छूट का आदेश इंटरनेट मीडिया पर

कल बुधवार सुबह अपर जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षरित एक आदेश इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कर्फ्यू में सुबह 10 से 12 बजे तक महिलाओं को छूट की बात लिखी थी। इससे बाजार में हलचल बढ़ गई। जबकि बुधवार सुबह हुई बैठक में तय किया गया था कि अभी किसी तरह की छूट नहीं दी जानी है। अफसरों को जैसे ही आदेश वायरल होने की जानकारी मिली तो पड़ताल की गई। पता चला कि एक कर्मचारी की गलती से गलत आदेश वायरल हो गया। इसके बाद लाउड स्पीकर से कर्फ्यू में किसी तरह की छूट नहीं दिए जाने की जानकारी दी गई।

25 स्थानों पर हुई थी आगजनी

गत 10 अप्रैल की शाम को श्रीरामनवमी पर शहर के तालाब चौक से शोभायात्रा निकाली गई थी। शुरूआत में ही जैसे डीजे बजना शुरू हुए, यात्रा पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पूरी रात दंगाइयों ने शहर में उत्पात मचाया। 25 से अधिक स्थानों पर आगजनी की, 30 से अधिक लोग घायल हुए। वहीं देर रात इंदौर संभागायुक्त डा. पवन शर्मा और आइजी राकेश चौधरी ने कमान संभाली और कार्रवाई का दौर शुरू हुआ। बुधवार तक विभिन्ना स्रोतों से 200 आरोपितों की पहचान होने की बात बताई गई। इनमें से 101 को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं सोमवार को करीब 45 और मंगलवार को पांच स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।