jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

खातेगांव थाना परिसर में आगामी त्योहार गरिमा से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

आगामी समय में आने वाले हिंदू व मुस्लिम समाज के तीज त्योहार को शांतिपूर्वक मनाए जाने हेतु थाना परिसर में खातेगांव मे एसडीओपी केतन अडलक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट,तहसीलदार अरविंद दिवाकर, सीईओ केपी राजोरिया,नगर परिषद से मनीष काशीकर, वन विभाग से हरिओम पाराशर ,विद्युत मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

- Install Android App -

बैठक में नागरिकों ने बताया आगामी 7 जुलाई से मुस्लिम समाज के मोहर्रम पर्व का आरंभ चौकी धुलाई से होगा, जिसमें मेंहदी की रस्म 17-18 जुलाई को ताजिया का जुलूस, अखाड़ा खेले जाने आदि पर चर्चा की। त्योहार से पूर्व मार्ग की सफाई करने की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

इसी के साथ 22 जुलाई से आरंभ होने वाले श्रावण मास में यहां श्रावण मास के प्रति सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों को देखते हुए विशेष सुविधा एवं मार्गों की विद्युत लाइट सड़कों पर फैली सामग्री को हटाने की बात कही गई। आगामी पर्वो को शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया ।