jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

सिवनीमालवा: हरदा : पुलिस को गुमराह करता रहा बच्चा: बहन के घर जाने के लिए रची झूठी कहानी, 2 घंटे तक गलियों में घूमती रही पुलिस

सिवनीमालवा।शिवपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम धामनिया में शुक्रवार सुबह एक 10 वर्षीय बालक बस स्टैंड के पास दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों ने पूछा तो उसने खुद को टिमरनी तहसील के ग्राम आलमपुर का होना बताया। नाबालिक बालक ने बताया की ग्राम आलमपुर से सिवनी मालवा के किसी युवक ने उसे लेकर आया और सिवनी मालवा छोड़ गया। जिस पर ग्रामीण गौरव राजपूत ने पूरे मामले की जानकारी डायल 100 को दी।

ग्राम धामनिया पहुंचे डायल 100 पर पदस्थ आरक्षक नरेन्द्र राजपूत तथा पायलेट नरेन्द्र लौवंशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिक को सिवनी मालवा लेकर आये। जिस पर बालक ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया की उसे किसी युवक ने आलमपुर से लाया था और सिवनी मालवा की कंदेली नदी के पास छोड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक नरेन्द्र राजपूत ने टिमरनी तहसील के थाने सहित आसपास के लोगों को फोटो भेज पता किया तो वहां से पता चला की ऐसा कोई व्यक्ति नहीं रहता है।

- Install Android App -

बालक करण के बताये अनुसार पुलिस सिवनी मालवा के गोटियापुरा सहित कोलीपुरा में भी जिसने करण को लेकर आया था उसकी तलाश की परन्तु कुछ पता नहीं चला। जब पुलिस बालक को लेकर आलमपुर जाने लगी तभी एक युवक ने जेल रोड के पास बालक को पहचान लिया और बताया की बालक झूट बोल रहा है वो सिवनी मालवा की कुचबंदिया कॉलोनी के पास का ही रहने वाला है।

जब आरक्षक ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया की उसकी बहन का घर आलमपुर में उसे वहां जाना था इसलिए उसने झूट बोल दिया। जिस पर आरक्षक नरेन्द्र राजपूत ने बालक करण परते पिता अनिल परते को उसके परिजनों के सुपुर्द किया।