jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

खातेगांव: हत्या के मामले में पिता ओर उसके दो पुत्रो को आजीवन कारावास!

अनिल उपाध्याय
खातेगांव:  मध्यप्रदेश के देवास जिले की खातेगांव तहसील के चंदवाना मे 3 वर्ष पूर्व हुई एक हत्या के मामले में

खातेगांव के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार अग्रवाल ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को दोषी करार देते हुए उन्हें गुरुवार को आजीवन करावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1100 हजार रुपये का अर्थदंड से दंडित किया। आरोपितों ने लाइट की डोरी टांगने व पुरानी रंजिश पर घेर व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

अतिरिक्त लोक अभियोजक अमित दुबे ने बताया कि गत 6 दिसंबर 2021 को रात्रि 9:00 बजे के लगभग चंदवाना गांव निवासी रामविलास उसकी बुलेट मोटरसाइकिल से खेत से घर लौट रहा था। उसी दौरान मदन गोंड के घर के सामने रामविलास की बुलेट रोककर आरोपी भागीरथ पिता बाबूलाल (60) और उसके पुत्र सुनील पिता भागीरथ (34 ) एवं अनिल पिता भागीरथ (30 ) वर्ष निवासी चंदवाना ने रामविलास की बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर उसे नीचे गिरा दिया। बाद में सब्बल मारकर ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी जिससे उसकी मौत हो गई ।

- Install Android App -

, इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। प्रकरण में, अभियोजन के द्वारा 20 साक्ष की साक्षी न्यायालय में कराई गई पूरा प्रकरण अंडर ट्रायल चला आरोपी उसी दिन से जेल के पीछे है।
सरकारी अस्पताल के वार्ड बाय राहुल की सूचना पर तत्कालीन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार और पुलिस बल अस्पताल पहुंचे तो रामविलास मृत अवस्था में मिला जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में फरियादी राहुल पिता रामविलास की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 302 ,341 में हत्या और रास्ता रोकने की धाराओं में मामला दर्ज किया। और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया।

टीआई की महत्वपूर्ण भूमिका।

तत्कालीन टीआई महेंद्र सिंह परमार ने साक्ष्यो को उटाने के साथ प्रकरण की बारीकी से विवेचना के साथ न्यायालय के सामने मजबूती से पुलिस का पक्ष रखा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और पिता और उसके दोनों पुत्र को गुरुवार को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।