मकड़ाई समाचार खिरकिया। खिरकिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कालधड़ में लोग पीने के पानी के लिये परेशान है, ग्रामीणों ने लिखित शिकायत भी विभागीय अधिकारियों को की लेकिन किसी ने कोई ध्यान नही दिया। ग्रामीण सुशील भायरे ने बताया कि गॉव में पानी की टंकी भी है। लेकिन दो माह बीत गए नल जल योजना बंद पड़ी हुई है। इस संबंध में कई बार सरपंच सचिव व अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिकायती आवेदन वायरल कर विभागीय अधिकारियों शासन प्रशासन से मांग की है। कि शिकायत के बाद भी आखिर अधिकारी कर्मचारी ध्यान क्यो नही दे रहे है। उन्होंने शीघ्र ही नल जल योजना को शुरू करने की मांग की।
ब्रेकिंग
