jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

सात फेरों के बाद दूल्हे ने लगवाई वैक्सीन

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। गंगा दशहरे पर शादी कर दुल्हन को लेकर घर लौट रहा दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ भितरवार के वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचा। जहां उसने वैक्सीन लगवाकर सभी लोगों को वैक्सीन कितनी जरूरी है का संदेश दिया। दरअसल ग्राम राजपुर तहसील नरवर जिला शिवपुरी निवासी युवक खलक सिंह बाथम पुत्र खेत सिंह बाथम गंगा दशहरे के अवसर पर शादी कर बरात लेकर डबरा विकासखंड के भगेह गया हुआ था। जहां पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह की रस्म इत्यादि से निवृत्त होकर अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर अपने घर वापस जा रहा था, तभी रास्ते में जगह-जगह चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को देखकर नवविवाहित दुल्हन ने अपने नवविवाहित दूल्हे से पूछा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाया कि नहीं, तो दूल्हे ने इंकार कर दिया। जिस पर दुल्हन नाराज हो गई और कहा कि पहले वैक्सीन लगवाओ। वहीं दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि मेरे द्वारा भी वैक्सीन लगवाई गई है, इसलिए तुम भी लगवाओ। नई नवेली दुल्हन के कहने के बाद भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर दूल्हे ने खुशी-खुशी उपस्थित अधिकारियों की मौजूदगी में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। जहां एसडीएम अश्वनी कुमार रावत, तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, बीएमओ डा. देवेंद्र सिंह राजावत, नप सीएमओ सतीश कुमार दुबे, बीईओ पुष्पा ढोडी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों ने दूल्हे को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

- Install Android App -

वैक्सीन लगवाने के लिए कहा ताे युवक ने की अभद्रताः भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम किठोदा की न्यू कालोनी पर शासन के निर्देश अनुसार वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान मौके पर उपस्थित वैक्सीनेशन टीम के कर्मचारी पंचायत सचिव, बीएलओ, शिक्षक, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कराने के लिए समझाइश दे रहे थे। इस दौरान ग्राम के न्यू कालोनी निवासी कमल सिंह जाटव पुत्र छुट्टन सिंह जाटव को भी वैक्सीनेशन के लिए कहा गया तो वह टीम के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने लगा। साथ ही वैक्सीनेशन कराने के लिए लाइन में लगे हितग्राहियों को भी भ्रमित करने लगा। जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी मंडेलिया और उनके पति राजेश मंडलिया द्वारा रोका गया तो वह पूरी टीम के पीछे चप्पल लेकर पड़ गया। बाद में सामूहिक रूप से सभी कर्मचारियों ने एसडीएम और तहसीलदार को पंचनामा सहित उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।