jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

खिरकिया : भाषायी दिवस पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम |

खिरकिया : भाषा देश के विकास की कुंजी है। भाषा से संवाद और संचार होता है। अपनी निज भाषा से व्यक्ति का स्वयं का उत्थान होता है। लेकिन जब विभिन्न भाषाओं का एक दूसरे से मिलन होता है, तो वह गुलदस्ता बन जाती है। यह बात स्थानीय विष्णु राजोरिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ, एके मिश्रा ने शनिवार को भारतीय भाषाई दिवस, जो कि तमिल कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती के जयंती पर मनाया गया, कही।उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विरासत भी विभिन्नता में एकता लिए हुए हैं। यदि भाषायी विविधता में भी एकता स्थापित हो जाए, तो देश की संस्कृति और सभ्यता भी अपने अनूठे अंदाज में स्थापित होकर भाषायी एकता से वैश्वीकरण स्थापित किया जा सकता है।

- Install Android App -

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में 25 सितंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाना था।इस दौरान महाविद्यालय स्तर में भाषण प्रतियोगिता एवं दौड़ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एके शर्मा, देवेंद्र शुक्ला,मनोज पाराशर ने भी भाषाई दिवस पर अपने विचार रखें।कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती प्रतिभा सांवरिया ने किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम में सहयोग किया।