jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

ठाकुर जी से जोड़ लो सम्बन्ध की डोरी – कौशलेन्द्र शास्त्री

हरदोई : कुचिला साण्डी हरदोई में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिवस श्रद्धालु कृष्ण रंग में रंगे नजर आए। कृष्ण जन्मोत्सव को धूम-धाम से मनाया गया। कृष्ण झाकियों ने सभी का मन मोह लिया।

- Install Android App -

प्रसंग के दौरान श्रद्धालु नंदलाला प्रकट भये आज, बिरज में लड़ुआ बंटे…, नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल…, आना आना रे आना नंदलाल आज हमारे आंगन में जैसे भजनों पर झूमते रहे, नन्द और यशोदा के लाला की जय के उद्घोष कथा पांडाल में गूंजते रहे। जन्मोत्सव के उपरांत विधिवत कृष्ण पूजन के बाद मिठाई का वितरण किया गया। कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए शास्त्री जी ने कहा भक्त और भगवान के सबंधो को बताते हुए कथावाचक परम् पूज्य कौशलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि हम जीवन भर किसी न किसी संबधों की डोरी से बंधे हुए रहते हैं, लेकिन यदि भगवान से निकट आना है तो संबधो की डोरी ठाकुर जी के साथ जोड़नी पड़ेगी। उनसे कोई रिश्ता जोड़ लो। जहां जीवन में कमी है, वहीं ठाकुर जी को बैठा दो। वे जरूर उस संबंध को निभाएंगे। विधिवित आरती व पूजन के साथ कथा के चौथे दिन का समापन हुआ। इस कथा में यज्ञ आचार्य पंडित अतुल शास्त्री एवं सहयोगी पंडित सूरज शुक्ला के द्वारा विधिवत पूजन यज्ञ भी संपन्न हो रहा है इस दौरान मुख्य यजमान करन सिंह पूर्व प्रधान कुचिला, विपिन सिंह,अरुण सिंह,नेत्र पाल, सुरेश पाल,महेश पाल,रामशंकर मिश्रा, ऑर्गन पर दीपक तिवारी,तबला प्लेयर हरीश,पैड प्लेयर जयप्रकाश,सर्वेश,छोटेलाल तथा पूरा सिंह परिवार व रिश्ते दार मौजूद रहा।