jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे एवं असवनराम चिरामन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम रातातलाई निवासी राहुल ने मूंग फसल उपार्जन का भुगतान नही होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम गाडरापुर दमामी निवासी शंकर ने आवेदन देकर जमीन का वनभूमि पट्टा दिलाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

- Install Android App -

जनसुनवाई में ग्राम जिजगांव निवासी जीवनसिंह, लखनसिंह व योगेश सिंह ने रिकार्ड दुरूस्तीकरण के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर एसडीएम हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

ग्राम सारसूद निवासी अवधनारायण ने खदान की पाल टूटने से क्षतिग्रस्त हुए कुए की मरम्मत कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार खिरकिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में हरदा निवासी जीतु श्रीवास ने बिजली बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम कुड़ावा निवासी प्रेमनारायण ने प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किश्त प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।