jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना

महाविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : स्थानीय शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में रेडक्रास एवं उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ वेलनेस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक उपचार पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में चिकित्सा अधिकारी डॉ भावना करोड़े ने जांच करते हुए संतुलित पोषण आहार लेने के लिए कहा, शिविर में आई कई छात्राओं का बीएमआई सामान्य से कम पाया गया। उन्होंने फास्ट जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह दी । आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू वर्मा व डॉ. पीएन छलोत्रे ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कर विद्यार्थियों को परामर्श दिया ।

- Install Android App -

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री आशीष साकल्ले ने महाविद्यालय में चलाए जा रहे उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ वेलनेस अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया वही महाविद्यालय प्राचार्य श्री राजेश गौर ने युवाओं की रेडक्रॉस, एनएसएस, रेड रिबिन के माध्यम से सकारात्मक सहभागिता से व्यक्तित्व विकास पर बात रखी।

शिविर में सभी छात्र छात्राओं की ऊंचाई और वजन लेकर बीएमआई निकाला गया और शुगर, रक्तचाप की जांच नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती मीरा महोबिया द्वारा की गई। जिला चिकित्सालय में पदस्थ साइकोलॉजिस्ट गीतांजलि परमार एवं उमंग काउंसलर पारुल काशिव ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। चोट लगने, हार्ट अटैक, सांप काटने, हड्डी टूटने, रक्त स्राव होने, बेहोश होने आदि स्थितियों के बारे में बताया गया ।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में प्रश्न पूछे गए, सभी सवाल फर्स्ट एड से संबंधित रहे। इस दौरान सही जवाब देने वाले बीस छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने ज्यादा जवाब देते हुए 14 प्राइज जीते । प्रश्नोत्तरी गतिविधि  दीपक गौर,  अजय मंडलेकर और  गणेश सराठे द्वारा करवाई गई।

इस दौरान महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी वी. के. बिछोतिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़, राहुल सराठे सहित एनएसएस स्वयंसेवक अंकिता गायकवाड़, पलक चौहान सहित अन्य विद्यार्थी व महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में कुल 105 स्वास्थ्य परीक्षण किये गए।