jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह

हरदा : ‘कृषि विज्ञान केंद्र हरदा के वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि आगामी फसल में मृदा जनित बिमारियों को रोकने के लिए ट्राईकोडरमा और स्यूडोमोनास गोबर की खाद में 2-3 लीटर मिलाकर बोनी के 15 दिन पहले मिलकार नमी की स्थिति में छायादार स्थान पर रखें और बोनी के समय मृदा में मिला दें।

- Install Android App -

यह मिर्ची, सोयाबीन, चना और मूंग में आने वाली बीमारी के प्रबंध में सहायक होता है। इसके द्वारा मिर्ची, बैंगन, टमाटर और अन्य सब्जियां के पौध और मृदा दोनों को उपयोग किया जा सकता है।

कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि पौध उपचार के लिए 10 मिली प्रति लीटर ट्राईकोडर्मा का घोल बना ले और जड़ों को 20-25 मिनट के लिए घोल में डुबोने के बाद रोपित करें। नर्सरी तैयार करते समय ट्रे में भी 10 ग्राम प्रति लीटर पानी के घोल में मिलाकर नए नए पौधों को सुरक्षा दी जा सकती है। उन्होने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में ट्राईकोडरमा विक्रय हेतु 294 रूपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।