jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

Big News: मंदिर में पूजा करने जा रहे भाजपा नेता की नक्सलियों ने की हत्या !

C.g. नारायणपुर में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है जब वे पूजा करने गए थे, तब नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। भाजपा नेता की हत्या के बाद इलाके में खौफ है। मामला नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के शीतला माता मंदिर में भाजपा नेता कोमल मांझी पूजा करने गए थे। नक्सलियों को इसकी खबर लग गई। वहां नक्सली भी आ धमके। नक्सलियों ने मौके का फायदा उठाकर कोमल मांझी पर टंगिया से हमला कर दिया।

- Install Android App -

यहां अफरा-तफरी मच गई। भाजपा नेता पर हमला करते ही नक्सली भाग गए। हमले से भाजपा नेता कोमल की मौत हो गई। दरअसल नक्सली आमदई माइंस का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर भाजपा के नेता को भी चेतावनी दी थी। मौक़ा पाते ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया।