ब्रेकिंग
हंडिया: भाजपा मंडल हंडिया के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस !  राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन। Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी

खून से सनी हुई घर मे मिली महिला की लाश , पति हिरासत में

उत्तरप्रदेश मेरठ।   जानी थाना क्षेत्र में नंगला जमालपुर गांव में एक महिला का शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना जानी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक थाना जानी पुलिस को सूचना मिली थी कि नंगला जमालपुर गांव में अंजू का खून से लथपथ शव घर के भीतर पड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा मय फोर्स गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक महिला अंजू के सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की लेकिन वे कुछ भी जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के पति विकास को हिरासत में ले लिया है। मृतका की शादी करीब 12 साल पहले विकास के साथ हुई थी। अंजू मूल रूप से गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की रहने वाली है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू का पति विकास शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। अंजू की मौत कैसे हुई है । । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ये पता लगा रही है कि अंजू ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शाम तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंजू के पति विकास से पूछताछ चल रही है।