jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

गर्लफ्रेंड के साथ अपने फ्लैट में मस्‍ती कर रहा था प्रेमी, अचानक पहुंची पत्नी ने तमंचे से किया फायर

नोएडा। देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा के सेक्टर-39 थाने में खून से लथपथ और घायल हालत में पहुंची एक युवती की कहानी से पुलिस (Noida Police) के होश उड़ा दिए थे। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आई और युवती द्वारा बताई गई सोसायटी को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) और सिक्यॉरिटी गार्ड के बयान से युवती की झूठी कहानी की पोल खुल गई। इसके बाद पुलिस ने झूठा मुकदमा लिखवाने के आरोप में युवती पर केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने रविवार को सेक्टर-39 पुलिस को बताया था कि कुछ युवक उसे उठाकर सोसायटी के एक फ्लैट में ले गए और रेप की घटना को अंजाम दिया है। यही नहीं, उन्‍होंने जान से मारने की नियत से मेरे पैर में भी गोली मार दी है। वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकली है। युवती की बात को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्‍शन ले डाले, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद मामला कुछ और ही निकला।

डीसीपी ने कही ये बात

- Install Android App -

नोएडा की डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि युवती कहानी बनाकर झूठा केस दर्ज करवाना चाह रही थी। जबकि गोली उसके शादीशुदा प्रेमी के घर पर चली थी। इस मामले में दो केस दर्ज किए गए हैं। पहला आर्म्स एक्ट व हमले की धाराओं में है, तो दूसरा झूठा मुकदमा लिखवाने के आरोप में युवती पर दर्ज हुआ है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने शादीशुदा प्रेमी के फ्लैट पर गई हुई थी। इस दौरान उसके प्रेमी की पत्नी आ गई। यही नहीं, गुस्से में उसने घर में रखा तमंचा निकाल लिया। वहीं, प्रेमी अपनी पत्नी को समझाने और तमंचा छीनने में लग गया, लेकिन इस बीच गोली चल गई, जो युवती के पैर में लगी। इसके बाद युवती वहां से घबराकर भागकर थाने पहुंची और पुलिस में झूठी कहानी बनाकर शिकायत कर दी।