jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रात में 20वीं मंजिल की बालकनी से लगाई छलांग, हुई मौत

सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई

नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सेक्टर 168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी में अपनी महिला मित्र के साथ रहने आए 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने देर रात 20वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मृतक नमन मदान मूल रुप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। वह एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उसने सोसायटी में किराए पर एक फ्लैट लिया था। वह अपनी महिला मित्र के साथ गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपार्टमेंट में रहने के लिए आया था। शुक्रवार की रात को नमन मदान ने उसी कमरे की 20वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।

आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने खुदकुशी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि युवती से किसी विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।