jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

गहरे पानी में भी काम करेंगे फ्यूचर आईफोन, स्वीमिंग और डाइविंग के दौरान अंडरवॉटर फोटो-वीडियोग्राफी कर सकेंगे

नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है लेकिन बावजूद इसके एपल अपने फ्यूचर आईफोन्स को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हाल ही में एपल के नए पेटेंट की रिपोर्ट इंटरनेट पर स्पॉट की गई जिसमें नए अपकमिंग आईफोन की झलक देखने को मिली। नए पेटेंट के मुताबिक, एपल आईफोन की वॉटरप्रूफ कैपेबिलिटी को और मजबूत करने पर काम कर रहा है। फिलहाल मार्केट में अवेलेबल लगभग सभी आईफोन वॉटरप्रूफ है और हम कई ऐसी खबरें भी सुन चुके हैं कि कई दिनों बाद खोया हुआ आईफोन पानी में मिला वो भी का काम करता हुआ।

एपल इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसे आईफोन पर काम कर रही है जिसमें गहरे पानी में भी इस्तेमाल किया जा सके। यानी फ्यूचर आईफोन को अंडरवॉटर एक्टिविटी जैसे स्वीमिंग और फ्री-डाइविंग में इस्तेमाल किया जा सकेगा और गहरे पानी में फोटो और वीडियोग्राफी की जा सकेगी। यूएस पेटेंट नंबर 20200104021 के तहत कंपनी ने नए यूजर इंटरफेस को भी शो किया। पेटेंट एप्लीकेशन के मुताबिक, आईफोन अंडरवॉटर यूजर इंटरफेस एक्टिवेट कर लेगा जब वह पानी के अंदर काम करेगा।

इसके अलावा कंपनी ने एक और पेटेंट फाइल किया है। जिसके जरिए कंपनी ने कुछ दिक्कतों को ठीक करने की भी कोशिश की है। नए पेटेंट ( यूएस पेटेंट नंबर 20200104033) के तहत आईफोन यूजर के चेहरे के जरिए काम करेगा। फ्यूचर आईफोन यूजर के फेस को पहचान कर यूआई को ऑटोमैटिकली बदल देगा।

- Install Android App -