jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

गांजा तस्करों से 60 हजार का गांजा खिरकिया पुलिस ने किया जप्त

मकड़ाई समाचार हरदा/खिरकिया। शुक्रवार को थाना छीपाबड़ में 2 किलो गांजा के साथ पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी की सूचना एसडीओपी राजेश सुल्या के निर्देश पर टीआई ज्ञानू जयसवाल ने अपनी टीम के के साथ मुखबिर की सूचना पर शासकीय हाई स्कूल पोखरनी रोड से आरोपी रतिराम पिता बालकृष्ण परते ग्राम सातरी, दयाराम घासीराम थाना हरसूद से मादक पदार्थ गांजा 2 किलो 60 हजार रुपए कीमत का जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया जाता था और किस किस को बेचा जाता था ताकि नशे के इस कारोबार की पूरी चेन को उजागर किया जा सके।

- Install Android App -

तस्करों को पकड़ने में इनकी रही अहम भूमिका

आरोपियो को पकड़ने में उप निरीक्षक मनीष चौधरी, सहायक निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, केके दीक्षित, प्रधान आरक्षक नानकराम कुशवाह, रामेश्वर यादव, आरक्षक रविंद्र गोयल, राजेश बममरेले शामिल थे।