jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

गांजा तस्कर गिरफ्तार

 बिलासपुर । थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ने नशे के सौदागर गांजा विक्रेता राजू साहू को किया गिरफ्तार  ज्ञात हो कि मुंगेली क्षेत्र में इन दिनों लगातार गांजा के सौदागरों के पतासाजी पुलिस द्वारा सतत की जा रही थी जो आज दिनांक 03.02.2022 को मुखबीर की सूचना पर मुंगेली पुलिस कप्तान डी. आर. आंचला के  निर्देशन में पुलिस टीम निकाली थी जिसके चलते सोनकर पेट्रोल पम्प के पास रायपुर रोड में एक गांजा का सौदागर राजू साहू पिता सालिकराम साहू उम्र 29 वर्ष साकिन कुधुरताल थाना लालपुर जिला मुंगेली आने मोटर सायकल वाहन क्र. सी.जी. 28 डी. 0609 से करीबन 12 बंडल गांजा जमुला वजन 11 किलो 400 ग्राम जामुल कीमती लगभग 60000/- रुपये का टेप  में लपेट कर सफेद कलर के बोरी में छुपा कर विक्रय करने ले जा रहा था। जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया आरोपी के पास गांजा विक्रय करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही पाए जाने से आरोपी राजू साहू को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली मुंगेली लाया गया। आरोपी राजू साहू के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली  मुंगेली में अप.क्र. 83/2022 धारा 20 (बी) एन. डी. पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर  न्यायालय में पेश किया गया। गांजा विक्रेता के खिलाफ की गई कार्यवाही से सम्पूर्ण मुंगेली जिले में गांजा के अवैध व्यापार करने वाले विक्रेताओं के मन में भय का माहौल बन गया है। साथ ही आज मुखबीर सूचना पर शहर के पुनीत लॉज में सहित अन्य लॉजों में नशा के सौदागरों को खोजने दबिश दी गई। लॉज में में पाए गए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली प्रभारी संजीव ठाकुर उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया प्र.आर.  मनोज सिंह आरक्षक  अतुल सिंह आरक्षक  गिरीराज परिहार सै.  गणेश जायसवाल की भूमिका सराहनीय रही है।