ब्रेकिंग
भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ... एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प... अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल

गांधीनगर में भाजपा ने 40 सीट जीतकर मारी बाजी, कांग्रेस-3 सीट, AAP को सिर्फ एक सीट

गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और इसमें भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव नतीजों में भाजपा को 40 सीटें मिली है, वहीं कांग्रेस को तीन सीट और आम आदमी पार्टी को केवल 1 सीट मिली है। गौरतलब है कि गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तीन नगरपालिकाओं की 78 सीटों के लिए 205 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 72 और आप के 52 उम्मीदवार शामिल हैं।

भाजपा ने सभी को दी शिकस्त

- Install Android App -

गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। गांधीनगर महानगर चुनाव में 56.24 फीसदी वोट डाले गए थे। इन चुनावों को त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था लेकिन भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का शिकस्त दी है।

बढ़त मिलते ही भाजपा खेमे में जश्न

बढ़त मिलने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। भाजपा कार्यालय में ढोल ढमाकों के साथ मिठाइयां बांटी जा रही है। गांधीनगर की निवर्तमान महापौर रीता पटेल ने कहा कि गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई है। भाजपा ने विकास के नाम पर वोट मांगे हैं तथा जनता का साथ हमेशा भाजपा के साथ रहा है।