jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

गिट्टी से भरे ओवरलोडेड डंपर ने नपा कर्मचारी को रौंदा हुई मौत,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड |ओवर लोडेड डंपर ने नपा कर्मचारी को रौंदा हुई मौत खनन माफिया द्वारा रेत गिट्टी मिट्टी  का अवैध परिवहन ओवरलोड डंपरो मेें किया जाता है यही डंपर राह चलते लोगो की जान ले रहे है। जिले केे दबोह में अपने घर के बाहर खड़े नगर परिषद कर्मचारी को गिट्टी से भरे ओवरलोडेड डंपर ने रौंद दिया। जिससे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात 10.40 बजे की है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय जितेंद्र सोनी पुत्र बालकृष्ण सोनी निवासी गणेश चौक के पास शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे अपने घर के बाहर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। 10.40 बजे भांडेर की तरफ से डस्ट से भरा ओवरलोड डंपर क्रमांक यूपी 93 बीटी 1525 तेज रफ्तार में आया और जितेंद्र सोनी को चपेट में ले लिया। आगे के टायर के नीचे आने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर ने कुछ दूरी पर खड़े लहार निवासी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबरीश शर्मा गुड्डू के छोटे भाई अखिलेश शर्मा उर्फ बंटू की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 04 बीसी 7409 में टक्कर मार दी। जिससे अखिलेश को शरीर में अंदरूनी चोट आने के साथ ही बाएं हाथ फ्रैक्चर हो गया है। इसके बाद डंपर सड़क किनारे नाले में चला गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने पीएम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय जितेंद्र सोनी पुत्र बालकृष्ण सोनी निवासी गणेश चौक के पास शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे अपने घर के बाहर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। 10.40 बजे भांडेर की तरफ से डस्ट से भरा ओवरलोड डंपर क्रमांक यूपी 93 बीटी 1525 तेज रफ्तार में आया और जितेंद्र सोनी को चपेट में ले लिया। आगे के टायर के नीचे आने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर ने कुछ दूरी पर खड़े लहार निवासी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबरीश शर्मा गुड्डू के छोटे भाई अखिलेश शर्मा उर्फ बंटू की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 04 बीसी 7409 में टक्कर मार दी। जिससे अखिलेश को शरीर में अंदरूनी चोट आने के साथ ही बाएं हाथ फ्रैक्चर हो गया है।  पुलिस ने पीएम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है।