jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक गंभीर साइबर सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है, जिसके बाद हैकर उनके नंबर से अधिकारियों और कर्मचारियों को फर्जी संदेश भेजकर ओटीपी मांग रहा है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर जयति सिंह के मोबाइल नंबर से 6 अंकों का ओटीपी मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। ये संदेश अधिकारियों और कर्मचारियों को भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई है।

- Install Android App -

इस घटना के बाद कलेक्टर ने तुरंत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न दें और किसी भी परिस्थिति में ओटीपी साझा न करें।

कलेक्टर कार्यालय ने इस हैकिंग की पुष्टि फेसबुक पोस्ट के जरिए भी की है। पोस्ट में लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध मैसेज से सावधान रहें और साइबर ठगी से बचें।

यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि साइबर अपराधी अब सरकारी अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।