ब्रेकिंग
नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग भारतीय मूल की अनीता आनंद बनी कनाडा की विदेश मंत्री!  खिरकिया: पंचायत सचिव की छत से गिरने से हुई मौत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना, नपा नेता प्रतिपक्ष को पड़ा भारी, सिटी कोतवाल... प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते कल आयेंगे 1250 रूपये: गुरूवार को CM मोहन यादव सीधी से जारी करेंगे योज... सरकारी क्वार्टर मे मिली 4 लाशें! मृतक एक ही परिवार से पति पत्नि और बेटा बेटी थे। हत्या या आत्महत्या ... हरदा: ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करा लें अन्यथा खाद्यान्न लेने में होगी समस्या हरियाणा के हिसार में 39 बांग्लादेशी पकड़ाए, गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। नहीं मिले दस्तावेज मटका कुल्फ़ी खाने से 40 बच्चे हुए बीमार ,अस्पताल मे कराया भर्ती!  मुंडन कार्यक्रम मे शामिल होने परिज...

गुजरात नगर निकाय चुनाव में अमित शाह ने डाला वोट, जानिए कब आएगा रिजल्ट

Gujarat Nikay Chunav 2021 : गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल हो रहा है। यहां की छह महानगरपालिकाओं (गुजरात मनपा चुनाव) पर रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर। सुबह 7 बजे से मतदान जारी है जो शाम पांच बजे तक चलेगा। कोरोना काल में हो रहे इन चुनावों में पूरी सावधानी बरती जा रही है। ईवीएम मशीन का बटन दबाने के लिए मतदाताओं को गल्ब्स दिए गए हैं। कुल 575 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिनके लिए 2276 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने 11 हजार 121 मतदान केंद्र बनाए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में सपरिवार मतदान किया। वहीं इन्हीं चुनावों के लिए प्रचार करते समय बीमार पड़े और बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पीपीई किट पहनकर राजकोट वोट डालेंगे। 23 फरवरी को मतगणना होगी। अमित शाह ने करीब 10.30 बजे वोट डाला। उनके साथ पत्नी, बेटे और बहू भी थे। अमित शाह पोती को गोद में लिए मतदान केंद्र से बाहर आए और विक्ट्री साइन दिखाया। उन्होंने विश्वास जताया कि गुजरात की जनता इन चुनावों में भी भाजपा को विजयी बनाकर भाई नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगी।

- Install Android App -

Gujarat Nikay Chunav 2021 के लिए इस बार 1.14 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 60.60 लाख पुरुष और 54.6 लाख महिलाएं हैं। इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी शामिल हैं। AIMIM ने अकेले अहमदाबाद में 21 उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने 6 नगर निगमों की सभी 576 सीटों में से 470 पर उम्मीदवार उतारे हैं। अभी सभी छह महानगरपालिकाओं पर भाजपा का कब्जा है। जो मतदाता कोरोना पॉजिटिव हैं या जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है, उन्हें आखिरी घंटे में मतदान के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अमित शाह शनिवार रात ही अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। शनिवार को ही अरविंद केजरीवाल ने गुजराती में ट्वीट कर आम आदमी पार्टी का एक मौका देने की अपील की है।