सुनील पटल्या बैडिया। शासन के निर्देश अनुसार रविवार को ग्राम पंचायत ने कोविड – 19 को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगो को मास्क के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत सचिव अनोकचंद पटेल व पटवारी नरेन्द्र सोनी के बताया कि पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, महिला बाल विकास आदि कर्मचारियों की उपस्थिति में रैली निकाली गई। जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए लोगो में मास्क के प्रति जागरुकता लाया जाए। वही सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा गया। रैली बस स्टैंड, मेन चौराहा, गांधी चौक से होते हुए वापस बस स्टेंड तक निकाली गई। वही नगर में लाउडस्पीकर से मुनादी कर जागरूक किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सोलंकी, उपसरपंच कड़वाजी मंडलोई, पंच महेंद्र नामदेव, दुलीचंद कर्मा, राजेंद्र नामदेव, नरेंद्र गांवशिंदे, हरिओम छापरिया, जयदीप दरबार, प्रेम चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा वर्मजी, शुशीला यादव आदि उपस्थित थे।
ब्रेकिंग