jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

ग्रेटर नोएडा के डोर-डोर टू कैंपन में पहुंचे अमित शाह, प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

ग्रेटर नोएडा। यूपी चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। शाह के कार्यक्रम के लिए गुर्जर समाज के लोग काफी जोश के साथ उनका इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले अमित शाह की सिक्योरिटी में लगे अधिकारी वहां पहुंच कर सुरक्षा का मुआयना किया। बता दें कि यूपी में चुनाव को लेकर बुधवार को शाह ने दिल्ली में जाट नेताओं के साथ बैठक की थी इसमें यूपी और हरियाणा के भाजपा से जुड़े नेता शामिल हुए थे। इसमें शाह ने जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह गलत घर में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि दिल्ली से सटे यूपी की कुल 11 सीटों पर चुनाव 10 फरवरी को होने हैं। इसमें नोएडा की तीन सीटें दादरी नोएडा और जेवर हैं। वहीं, गाजियाबाद की पांच सीटें मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद शहर, लोनी और साहिबाबाद हैं। इसके अलावा हापुड़ की धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ विधानसभा है। शाह के ग्रेटर नोएडा में चुनाव प्रचार करने से इन सभी सीटों पर इसका असर देखने का मिल सकता है। हालांकि सपा और बसपा के प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

- Install Android App -

इधर, विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को वापस लिए जाने का आखिरी दिन है।  इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 13 नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण उन्हें जांच के दौरान पहले ही निरस्त किया जा चुका है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए गए।

उन्होंने पहले ही बता दिया था कि नामांकन करने वाले जो उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहते हैं, वो बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद जिन उम्मीदवारों के नामांकन शेष बचेंगे, उनके बीच चुनावी मुकाबला होगा। विधानसभा चुनाव के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र से कुल 52 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इसमें सबसे अधिक नोएडा विधानसभा से 23, दादरी विधानसभा से 16 व जेवर विधानसभा से 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच में 13 नामांकन पत्र अपूर्ण मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया था। नोएडा विधानसभा से सबसे अधिक दस नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। इसके अलावा दादरी विधानसभा से दो व जेवर विधानसभा से एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। तीनों विधानसभा क्षेत्र में 39 लोगों की दावेदारी बची है। नामांकन वापसी होने पर उम्मीदवारों की संख्या में और कमी हो सकती है, लेकिन यह तय हो चुका है कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर केवल एक-एक बैलेट यूनिट की ही जरूरत होगी। एक बैलेट यूनिट में 15 उम्मीदवार व एक जगह नोटा पर वोट डालने की व्यवस्था होती है। उम्मीदवारों की संख्या 15 से अधिक होने पर प्रत्येक बूथ पर बैलेट यूनिट की संख्या बढ़ानी पड़ती है।