गिरा तापमान घना कोहरा चली तेज सर्द हवाएं लोगो का बाहर निकलना हुआ मुश्किल
मकड़ाई समाचार हरदा।बुधवार को कड़ाके की ठंड ने लोगो का घर से निकलना मुश्किल किया हैं। सुबह 9 बजे तक तो घना कोहरा छाया रहा हैं बावजूद इसके मासूम बच्चे स्कूूल जाते नजर आए। जिले में मौसम की स्थिति का एक दिन पहले ही पता चल गया था। सोमवार मंगलवार को मौसम का हाल देखकर सहज ही अंदाजा था कि आने वाले दिन 5-6 दिन बहुत ही सर्द होंगे।
वही मौसम विभाग ने भी इस संबध में जानकारी दी थी कि आगामी दिनों में ठंड का कहर होगा। मंगलवार शाम से ही सर्द हवा के कारण तेज ठंड का अहसास होने लगा था। बुधवार को सुबह जब लोग घर के बाहर निकले तो चारों ओर कोहरा नजर आया। तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह सुबह सैर करने वाले लोग भी ठंड से बचने के लिए घूमने वालो की संख्या कम ही नजर आई। वहीं कई स्थानों पर लोग लकड़िया जलाकर ठंड से बचते नजर आए।बढ़ती ठंड को देखते हुए पालकों के द्वारा स्कूलों का समय बदलने की मांग की जा रही हैा। अभी तक जिला प्रशासन से कोई सूचना नही आई है कि स्कूली बच्चो को समय परिवर्तन किया गया हैं वहीं मप्र के अन्य जिलों में स्कूली परिवर्तन कर दिया गया है।इसके साथ प्रायमरी कक्षाओ का अवकाश भी कर दिया है।