jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

गरीबो का राशन हड़पने वाले कंट्रोल दुकान संचालकों पर एफआईआर दर्ज

गरीबो का राशन डकारने वालो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज गरीबों के राशन की हेराफेरी कर उनके हक का अनाज हड़पने वाले कंट्रोल की दुकानों के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार ग्वालियर।सरकार की योजनाओ से गरीबो को कम मूल्य पर राशन दिया जा रहा है।योजना का लाभ आमजन को मिले इसके लिए सरकार ने राशन की दुकानों पर उचित व्यवस्था कर रखी हैं बिना हितग्राही के अंगूठा लगाए अनाज नही दिया जा सकता हैं मगर इसके बाद भी राशन की दुकान वाले हरेफेर कर गरीबो का राशन कहीं ओर बेंच देते है। गरीबों के राशन की हेराफेरी कर उनके हक का राशन हड़पने वाले कंट्रोल की दुकानों के संचालकों पर एफ आई आर दर्ज की गई है। इन लोगों ने लाखों रुपए का राशन हड़प लिया था, जब खाद्य विभाग द्वारा इसकी जांच की गई, तब यह घोटाला खुला। फिर खाद्य विभाग ने इन पर एफ आई आर के लिए संबंधित थानों को प्रतिवेदन भेजा। तब पुलिस ने इस मामले में कंट्रोल की दुकान चलाने वाले दो दुकानदारों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 / 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ग्वालियर के देहात क्षेत्र में स्थित बेलगड़ा इलाके में उचित मूल्य की दूकान का संचालन हनी साहू निवासी बेल गड़ा करता है। उसने करीब दस लाख रुपए से अधिक मूल्य के गरीबों के हक की राशन की हेराफेरी की। गरीबों को यह राशन मिल रहा था लेकिन कुछ नहीं यार राशन बाजार में बेच दिया। इसके चलते गरीबों को उनके हक का राशन नहीं मिल पाया। इसी तरह पिछोर इलाके में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरण होने वाले गरीबों के हक के राशन की हेराफेरी उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले मोहन राठौर ने की। उसने करीब 1400000 रुपए का राशन हड़प लिया। जब गरीबों को उनके हक का राशन नहीं मिला तो उन लोगों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उसे गंभीरता से लेकर जांच शुरू करवाई। रात में राशन की हेराफेरी सामने आने के बाद इस मामले में दुकानदारों पर एफ आई आर कराने का निर्णय लिया गया। दोनों ही दुकानदारों पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है।