jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई ,तीन लोगो की मौत

 इंदौर से गुना आ रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई| घटना चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीखेजरा और लालपुरिया के बीच हुई। जिसमें 3 लोगो की मौत हो गई।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार गुना। नेशनल हाइवे-46 पर इंदौर से गुना आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया और उसमें सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र के ग्राम रानीखेजरा और लालपुरिया के बीच हुआ।
पुलिस के अनुसार इंदौर से गुना की ओर से आ रही कार क्र. एमपी09 सीजे 4902 दुर्घटना का शिकार हुई है, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश दास आश्रम बिजूर जिला धार, चालक सचिन देपालपुर इंदौर एवं महिला नीलम आगरा उप्र के रूप में हुई है। गाड़ी मालिक सोमिल माली निवासी देपालपुर और गाड़ी में मिले मोबाईल के माध्यम से मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।